गति शांति प्रगति
सृष्टि को सहारा एक हाथ हमारा
सृष्टि फाउंडेशन(रजि.)
यह समाजसेवी संस्था कुछ आधारभूत नियमों तथा उद्देश्यों को लेकर बनायीं गयी थी| इस संस्था का जन्म २३मार्च २००७ को कुछ लोगो की समाजसेवा के ज़ज्बे को एक मूर्त रूप देने के लिए हुआ| शुरू मे इस संस्था में डॉ.विवेक सिंगला,श्रीमती सुनीता मालिक,अनिल सिंघल,वीरेन्द्र गोयल तथा श्रीमती रेनू गोयल ही थे| पर जैसे जैसे ये राही आगे बढे लोग जुड़ते गए कारवां बनता गया|
संस्था के उद्देश्य
१. पर्यावरण की देखभाल
२. मानव सेवा
३. समाज सुधार
संस्था के नियम
१. संस्था में दो तरह की सदस्यता दी जाती है वार्षिक एवं आजीवन
२. वार्षिक सदस्यता का शुल्क कार्यकारिणी द्वारा निश्चित किया जाता है और आजीवन शुल्क वार्षिक शुल्क का दस गुना है|
३. मुख्य सलाहकार,संयोजक,अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, प्रोजेक्ट प्रमुख,महिलाध्यक्ष,युवाध्यक्ष आदि कार्यकारिणी के सदस्य होते है
४. कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय को अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत करने के बाद ही वह लागू माना जाता है|
५. संयोजक का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है
६. एक बार अध्यक्ष चुना गया व्यक्ति दोबारा अध्यक्ष नहीं बन सकता
७. कार्यकारिणी का निर्णय अंतिम व् सर्व मान्य होगा
८. अध्यक्ष या कार्यकारिणी सदस्य या आम सदस्य के संस्थाविरुद्ध कार्य करने पर मुख्य सलाहकार,अध्यक्ष,संयोजक तथा कोषाध्यक्ष, सचिव, महिलाध्यक्ष,युवाध्यक्ष की समिति बहुमत से उसे निकलने का निर्णय ले सकती है
९. बैठक के अंत मे सच्चाई का क्षण का आयोजन होगा जिसमे आपसी गिले शिकवे दूर किये जायेंगे
संस्था द्वारा किये गए कुछ प्रमुख कार्य
No comments:
Post a Comment